पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Cci Starts Hush Hush Over The Purchase Citing Stock Completion

सीसीआई ने नरमा खरीद को लेकर शुरू की आनाकानी, स्टॉक पूरा होने का दिया हवाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कॉटन कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) द्वारा नरमा खरीद में फिर से आनाकानी शुरू हो गई है। अबकी बार मौसम और कॉटन मिल में माल फुल होने का हवाला देकर कुछ समय के लिए खरीद बंद करने के लिए मार्केट कमेटी सचिव कालांवाली को पत्र लिखा गया है। हालांकि मार्केट कमेटी सचिव ने तुरंत इंकार करते हुए खरीद पहले की तरह जारी रखने के आदेश दिए हैं। सीसीआई की ओर से मार्केट कमेटी कालांवाली के सचिव को पत्र लिखकर 16 मार्च से 20 मार्च तक नरमा खरीद न किए जाने बारे लिखा है। सीसीआई के अधिकारी सुशील मितल की ओर से तर्क दिया गया है कि कॉटन फैक्ट्रियां भर चुकी है, सीसीआई द्वारा खरीदे गए नरमा रखने के लिए जगह नहीं है। कहा गया है कि बारिश की वजह से नरमा खराब होने का भी अंदेशा रहता है, इसलिए खरीद की जाए। यहां बता दें कि पहले भी सीसीआई द्वारा खरीद से इंकार कर दिया गया था। मगर, सीएम की खारियां रैली की वजह से खरीद जारी रखी। फिलहाल सभी सेंटर पर खरीद जारी है।

सिरसा। सीसीअाई के खरीद केंद्र पर सरकारी भाव में नरमा बेचने आए किसान।
खबरें और भी हैं...