पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajound News Haryana News Cdpo Made Women Aware Under Nutrition Fortnight

पोषण पखवाड़ा के तहत सीडीपीओ ने महिलाओं को किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूंडरी चौक पर स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में कृषि विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खंड स्तरीय एक दिवसीय पोषण पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक की सभी वर्करों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन सीडीपीओ रामरती ने किया। सीडीपीओ ने कहा कि कार्यक्रम में पाैष्टिक आहार, साफ सफाई, डायरिया व स्तनपान विषय के बारे में विस्तार से महिलाओं को जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि विभाग के कृषि विकास अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने फसल अवशेष प्रबंधन व फसल विविधिकरण के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि जो पुरुष सदस्य खेती करते हैं, उनको समझाएं कि खेतों में कम से कम कीटनाशकों व रसायनिक खादों का प्रयोग करें। फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में बताया कि किसान अक्सर फसल उठाने के बाद खेतों में आग लगा देते हैं, जिससे भूमि की सेहत तो खराब होती ही है, साथ ही आवश्यक पोषक तत्व व सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है।

राजौंद | कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं।
खबरें और भी हैं...