पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News Celebrate Healthy Hair By Applying Tilak Except Chemical Dyes Madan

केमिकल युक्त रंगो को छोड़, तिलक लगाकर मनाएं स्वस्थ हाेली : डाॅ. मदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के पावन पर्व पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हम लोगों को तिलक होली ही खेलनी चाहिए। यह बात पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के योगाचार्य डाॅ. मदन गोपाल आर्य ने कही। वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेखुपुर दडौ़ली प्रांगण में बच्चों को केमिकल रंगों से होने वाले नुकसान के बारे में बता रह थे। उन्होंने कहा कि ये रंग त्वचा, आंखों, एलर्जी व अस्थमा के रोगी के लिए हानिकारक सिद्ध होते है। इस दौरान विद्यार्थियों ने तिलक होली खेलकर पानी बचाने का संकल्प लिया। प्राचार्य सुभाषचंद्र भांभू ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक है। हमें मनमुटाव मिटाकर मिलजुल कर यह पर्व मनाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...