- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Celebrate Heli39s Festival With Brotherhood And Love Mp
भाईचारे अाैर प्रेम से मनाएं हाेली का त्याेहार: सांसद
सांसद सुनीता दुग्गल ने रंगों के त्यौहार, होली के पावन अवसर पर जिलावासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और परस्पर प्रेम और सद्भाव लेकर आता है। हमें ऐसे त्यौहार पारस्परिक हर्षोल्लास, स्नेह और भाईचारे की भावना के साथ मनाने चाहिए। सांसद ने केमिकल रंगों की जगह हर्बल रंग से होली खेलने का आह्वान भी किया है।