पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Census 2021 Field Trainers Will Be Trained From 16

जनगणना 2021: फील्ड ट्रेनरों को 16 से दिया जाएगा प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में फील्ड ट्रेनरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

नगराधीश सुरेश राविश ने बताया कि आगामी 16 से 20 मार्च को साढ़े 9 से सायं 5 बजे तक लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में फील्ड ट्रेनरों को जनगणना के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर सुरेश कुमार सिंगला तथा राजपाल सभी 36 फील्ड ट्रेनरों को 5 दिन तक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि जनगणना-2021 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य जिले में 1 मई से 15 जून 2020 तक पूरा किया जाएगा।

दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना 9 से 28 फरवरी, 2021 को होगी, जबकि इसका रिविजनल राउंड 1 मार्च से 5 मार्च 2021 के मध्य होगा। जनगणना डिजिटल मॉड पर होने के कारण हमें पूरी निगरानी रखनी है ताकि एप के माध्यम से सही आंकड़े एकत्रित किए जा सकें। जिला कैथल में जनगणना के कार्य को संपन्न करने हेतू 2 मास्टर ट्रेनर, 9 प्रभारी अधिकारी, 36 फील्ड ट्रेनर तथा 1866 प्रगणक व सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।

पहली बार जनगणना डिजिटल मोड पर करवाई जा रही है, जहां प्रगणकों द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किए गए मोबाइल एप पर आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे। ऐसा करने से जनगणना के आंकड़े समय पर जारी किए जा सकेंगे। जनगणना की सभी गतिविधियां और प्रगति को सीएमएमएस (सैंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम) पोर्टल जो इसी कार्य के लिए विकसित और डिजाइन किया गया है, पर पर्यवेक्षित किया जाएगा। इस प्रकार जनगणना 2021 की गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के अपडेट की प्रक्रिया एवं अनुवीक्षण में सीएमएमएस पोर्टल मुख्य भूमिका निभाने जा रहा है।

खबरें और भी हैं...