पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratia News Haryana News Chandrapal Kaur And Mahendra Singh Lead The Three Kilometer Walk Race

तीन किलोमीटर वाॅक रेस में चंद्रपाल कौर और महेंद्र सिंह रहे सबसे आगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जाखन दादी में रविवार को टैलेंट लाइव कला मंच ने कबड्डी ग्राउंड में खेल प्रतियोगिता करवाई गई। मुख्यातिथि के तौर पर पंजाब पुलिस डीएसपी सतपाल सिंह शामिल हुए। अध्यक्षता मंच के प्रधान हरदीप सिंह खोखर ने की। प्रतियोगिता के दौरान 11 से 50 साल तक की उम्र के खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

3 किलोमीटर वॉक रेस महेंद्र सिंह प्रथम रहा। 3 किलोमीटर साइकिल रेस में सुखबीर सिंह प्रथम, संजय द्वितीय व अंकित कुमार तृतीय रहा। 400 मीटर रेस में जय कुमार हिसार प्रथम, गुरदीप सिरसा द्वितीय व रामस्वरूप हसंगा तृतीय रहा। 50 साल से अधिक आयु के बजुर्गों की 2 किलोमीटर वॉक रेस में गुरदीप सिंह सिरसा प्रथम, हरदीप सिंह रतिया द्वितीय व गुरमीत सिंह तृतीय रहा। हैमर थ्रो में रामगोपाल प्रथम, राजपाल सिंह द्वितीय व हरदीप सिंह तृतीय रहा। महिलाओं की 3 किलोमीटर दौड़ में चंद्रपाल कौर प्रथम, इंद्रजीत कौर द्वितीय व सरोज रानी तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में रविंद्र कौर प्रथम, विक्रम कौर द्वितीय व मोनू तृतीय रही। इस मौके पर प्रधान बलवीर सिंह, बाबा लाभ सिंह, पाल सिंह, घमंडा सिंह, छिंद्र सिंह, शेर सिंह, मग्घर सिंह आिद उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...