पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagadhari News Haryana News Changes In Health Sector From Ayushman Kanwarpal

अायुष्मान से स्वास्थ्य के क्षेत्र में आया बदलाव: कंवरपाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अायुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव आया है। बीपीएल परिवारों को पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। यह बात शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कही। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अपने जनता धन्यवाद दौरे के अंतर्गत तीसरे दिन मुंडाखेड़ा, पंजेटो, सलेमपुर बांगर, मामली, हरनौली, पोंटी, शाहपुर, मांडखेड़ी, मीरपुर अहलुवाला संबोधन किया। मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लागू की। आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ के सेक्टर में सबसे बड़ी योजना है। यह योजना लागू होने से करोड़ों लोगों को फायदा मिला। मौके पर नरेश पंजेटो, सुनील नम्बरदार,सरपंच कर्मवीर, सतबीर सिंह, सरपंच सर्बजीत सिंह, सरपंच रामदास, अनिल पंजेटो माैजूद रहे।

यमुनानगर | जगाधरी की कॉलोनी में संबोधित करते शिक्षा मंत्री कंवरपाल।
खबरें और भी हैं...