- Hindi News
- National
- Charkhi Dadri News Haryana News Changes In Rules Of Crop Insurance Scheme Impractical And Anti Farmer Deepender
फसल बीमा योजना के नियमों में बदलाव अव्यवहारिक और किसान विरोधी: दीपेंद्र
दादरी| सीडब्यूसी सदस्य दीपेंद्र हुड्डा रविवार को गांव इमलोटा में खेल प्रतियोगिता में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनको प्रोत्साहित किया। प्रदेश भर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से देश का पेट भरने वाला अन्नदाता खुद दाने-दाने का मोहताज हो गया है। किसान को ऐसी हालत से उबारने के लिए सरकार को तुरंत आगे आना चाहिए। हर फसल, हर खेत के इंच-इंच की गिरदावरी कर मुआवजा देना चाहिए। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि इस बार सरकार ने फसल बीमा के नियमों में मनमाने तरीके से बदलाव कर दिया है। जिसके तहत पूरे गांव की फसल डूबने पर ही मुआवजा मिलेगा। यदि एकल किसान या चंद किसानों की फसल डूबने से खराब होती है तो उन्हें फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा राशि का लाभ नहीं मिलेगा।
दादरी। कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों के हाथ मिलवाते दीपेंद्र हुड्डा।