पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratia News Haryana News Charity Stolen From Hanuman Temple Accused Young Man Imprisoned In Cctv

हनुमान मंदिर से दान पात्र चुराया, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी युवक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतेहाबाद | गांव धांगड़ के पास मंदिर से गांव का ही एक युवक दानपात्र चोरी कर फरार हो गया। यह सारा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। गुरूवार सुबह गांव धांगड़ के पास बने हनुमान मंदिर से दानपात्र चोरी हो गया। जब सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो उसमें देखा कि एक युवक मंदिर के पास आकर बैठ गया। इसके बाद वह कुछ देर बाद मंदिर के अंदर घुस और दानपात्र ले जाता दिख रहा है। युवक गांव धांगड़ का ही रहने वाला है। इससे पहले भी दो दफा वह चोरी करने के मामले पकड़ा जा चुका है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...