पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alewa News Haryana News Chc Incharge Revealed Many Flaws In The Building

सीएचसी इंचार्ज ने बिल्डिंग में बताई कई खामियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलेवा में बनाई गई सीएचसी की नई बिल्डिंग को स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करने के लिए शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के एक्सईएन नवनीत कुमार नैन के नेतृत्व में विभाग की टीम अलेवा पहुंची टीम। टीम द्वारा बिल्डिंग का दौराकर इसमें रही खामियों की सीएचसी इंचार्ज से रिपाेर्ट मांगी। सीएचसी इंचार्ज डॉ. विनोद ने बिल्डिंग हैंडओवर करने से पूर्व इसमें रही खामियों को दूर कराने के बाद ही इस हैंडओवर करने की बात कही। उन्होंने एक्सईएन को बताया कि पीडबल्यूडी बीएंडआर विभाग के ठेकेदार के माध्यम से निर्माण कराई बिल्डिंग में चिकित्सकों के कमरों के अलावा ओपीडी रूम में पानी निकासी की कोई सुविधा नहीं है। बिल्डिंग की पानी सप्लाई को मुख्य सप्लाई से नहीं जोड़ा गया, कई दरवाजों व खिड़कियों पर लगाए शीशे गिरकर टूट गए हैं। इसके अलावा पीएचसी व सीएचसी के लिए रैंप नहींं बनाया गया। इसके साथ ही मेन रोड से सीएचसी की बिल्डिंग में जाने वाले रास्ते की सड़क नहीं बनाई गई है। एक्सईएन ने एसडीओ केएस चोपड़ा को ठेकेदार दीपक गोयल के माध्यम से अगले 20 दिनों तक सभी कार्य पूर्ण कराने की बात कही गई। इसके बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग की टीम द्वारा नगूरां पीएचसी की नई बिल्डिंग का दौरा कर कार्य का निरीक्षण किया गया।

खबरें और भी हैं...