गर्भवती महिलाओं के दांतों की जांच की
डीएवी डेंटल कॉलेज में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के कार्यक्रमों का समापन हुआ। आईडीए और आईएमए वूमन डॉक्टर्स विंग के कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं के दांत चेक किए गए। साथ ही दांतों की देखभाल के बारे में अवगत कराया गया। कॉलेज प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता भी करवाई गई। कार्यक्रम में हाईकोर्ट के अधिवक्ता अग्रवाल ने साइबर क्राइम व उसके बचाव पर लेक्चर दिया गया। वहीं महिलाओं के लिए जुंबा डांस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. आईके पंडित ने की। इसमें डॉ. अरुणा, डॉ. सैनी सहित ने योगदान दिया।