नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया
नागरिक अस्पताल में सोमवार को को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का चेकअप किया गया। इस दौरान 300 महिलाओं ने चेकअप करवाया। महिला चिकित्सक डाॅ. शिल्पा रानी, स्टाफ नर्स अमृतपाल, पिंकी रानी, सुमन, कुलदीप कौर ने महिलाओं का चेकअप किया। महिला चिकित्सक डाॅ. शिल्पा ने बताया कि शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया गया। महिलाओं को तीसरे माह से नौवे माह तक टीकाकरण, जच्चा-बच्चा सुरक्षा के बारे में बताया।
नागरिक अस्पताल में गर्भवति महिलाओं का चेकअप करती डाॅ. शिल्पा।