पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चीका से पटियाला, कैथल व पिहोवा रोड जर्जर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा पंजाब की सीमा पर बसे गुहला चीका को जोड़ने वाले तीनों मुख्य मार्ग पिछले लंबे समय ये खस्ता हालत में है। इन रास्तों के टूटे होने से यहां तक पहुंचने वाले वाहन चालकों काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। गुहला चीका से पिहोवा कुरुक्षेत्र की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत पिछले कई माह से काफी खस्ता है। सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर जहां दो पहिया वाहन चालक हर रोज घायल हो रहे हैं। वहीं बड़े वाहनों का भी नुकसान हो रहा है। गुहला चीका के साथ साथ पंजाब की तरफ से आने वाले सैकड़ों वाहन हर रोज इस मार्ग से होकर कुरुक्षेत्र, हरिद्वार, दिल्ली व दूसरे शहरों की तरफ जाते है। इस मार्ग पर गांव भागल से लेकर कैथल जिला की सीमा तक लगभग तीन किलो मीटर का मार्ग बुरी तरह से टूटा हुआ है। भागल वासी सुशील वर्मा, चिरंजी लाल, बिंद्रा पाल, सोहन लाल, राकेश, जयपाल आदि ने बताया कि सड़क टूटी होने के कारण दो पहिया वाहनों के पीछे बैठी महिलाएं व बच्चे उछलकर कर सड़क पर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। लोगों ने मांग की है कि इस मार्ग की जल्द मरम्मत करवाई जाए।

चीका-कैथल मार्ग पर भी गड्ढे ही गड्ढे

गुहला चीका को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला चीका कैथल मार्ग की हालत भी काफी बदतर है। गुहला हलके के लोगों के लिए यह मार्ग सबसे महत्वपूर्ण है। सैकड़ों लोग अपने काम धंधों के सिलसिले में कैथल जाते हैं। पोलड़ से लेकर कैथल तक लगभग 16 किलोमीटर इस मार्ग पर गड्डे बने हैं। जिसमें अकसर वाहन टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। गुहला चीका हलके से हजारों निजी वाहन, दर्जनों रोडवेज व निजी बसें से मार्ग गुजरती है ं। सड़क की हालत खस्ता होने से इन वाहन चालकों को जहां आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं समय भी बर्बाद हो रहा है। चीका वासी पवन कु मार, नरेश कुमार, अशोक कुमार, दलबीर नैन, गुरनाम सिंह ने सरकार से मांग की है कि इस सड़क के महत्व को देखते हुए इसकी तुरंत मरम्मत करवाई जाए ताकि आने जाने वाले लोग सुरक्षित सफर कर सकें।

चीका कैथल व चीका पेहवा मार्ग की मरम्मत का टेंडर जेट पेचर एजेंसी के पास है। दोनों मार्गों पर मरम्मत का काम शुरू करने के लिए संबंधित ठेकेदार की मशीनें आ चुकी हैं। जैसे ही मौसम ठीक होगा उसी समय सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। पटियाला रोड़ का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी रोड़ पर बने गड्ढे की फोटो हरपथ ऐप पर लोड कर सकता है। ऐप पर फ ोटो आते ही संबंधित एजेंसी के पास पहुंच जाती है, जिसके बाद एजेंसी के लोग निर्धारित समय में गड्डे की मरम्मत कर देते हैं।
बलबीर सिंह, जेई पीडब्ल्यूडी विभाग गुहला

चीका-पटियाला मार्ग का कई माह में नहीं हुआ निर्माण

पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से खस्ता हालत में पड़े चीका पटियाला मार्ग को चौड़ा करने के लिए गत वर्ष नवंबर माह में उखाड़ा गया था। लेकिन पांच महीने बीत जाने के बावजूद विभाग ने इस सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया है। हरियाणा व पंजाब दोनों तरफ से आने जाने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को टूटी हुई सड़क से गुजरना पड़ रहा है। यहां के लोगों ने तीनों सड़कों की मरम्मत जल्द करवाने की मांग की है।

गुहला चीका| चीका पिहोवा मार्ग पर भागल व दीवाना के बीच टूटी सड़क।
खबरें और भी हैं...