पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News Child Ran Behind Water Balloon In Patel Nagar Family Went Searching For 4 Hours

पटेल नगर में गुब्बारे के पीछे भागता बच्चा पानी के टैंक में गिरा, परिजन 4 घंटे बाहर ढूंढते रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटेल नगर में होली के मौके पर घर में गुब्बारे से खेल रहे छह साल के बच्चे गोलू की पानी के टैंक में गिरने से माैत हाे गई। बच्चा गुब्बारे के साथ खेल रहा था। बताया गया है कि गुब्बारा बरामदे में बने पानी के टैंक में गिर गया उसे निकालने के चक्कर में बच्चा टैंक में गिर गया व करीब चार घंटे के बाद बच्चे के गिरने का पता चला। बुधवार को थाना सेक्टर छह पुलिस ने मामला दर्ज करके बच्चे के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिसका दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। पटेल नगर में दुल्हेंडी पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब छह वर्षीय बच्चे की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है। मृतक की पहचान छह वर्षीय गोलू कुमार पुत्र रामभरोसे के रूप में हुई है।

दरबंगा बिहार निवासी रामभरोसे शहर के पटेल नगर में परिवार सहित किराये के मकान पर रहता है और सेटरिंग का काम करता है। मंगलवार काे रामभरोसे का छोटा बेटा गोलू कमरे से बाहर खेल रहा था कि वह खेलते-खेलते घर के अंदर बने पानी के टैंक में जा गिरा। काफी देर तक जब गोलू नजर नहीं आया तो परिजनाें ने आसपास के तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। रामभरोसे ने जब घर में बने टैंक में देखा तो गोलू का शव टैंक मिला। यह देखकर उसके पैरो तले से जमीन खिसक गई और उसने तुरंत उसे बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच में उसे मृत घोषित कर दिया। गोलू तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था।

दाे माह पहले ही किराए पर अाया था परिवार

परिवार के लोगों ने बताया कि बच्चे का शव टैंक से निकाला तो तब भी उसके हाथ में गुब्बारा पकड़ा हुअा था। बड़ी मुश्किल से गोलू के हाथ से गुब्बारा निकाला गया। लोगों ने अारोप लगाया कि टैंक पर कोई ढक्कन नहीं होने के कारण व इतना गहरा टैंक होने को भी लोगों ने एतराज जताया। गोलू की मां ने कहा कि दो माह पहले ही वह इस घर में किराए पर अाए थे। उससे पहले तीन साल से वह दूसरे स्थान पर रहते थे। लोगों ने पानी के टैंक में लाठी डालने पर बच्चा दिखाई दिया। टैंक करीब अाठ फीट गहरा है।

पहले समझा कि गोलू का अपहरण हो गया

रामभरोसे ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं होली के चलते तीनों गली में खेल रहे थे। उन्हें डर था कि बच्चे खेलते-खेलते दूर नहीं चले जाए इस कारण गली से बच्चों को बुलाकर बरामदें में ही रहने को कहा था। मकान मालिक ने बरामदे में पानी का अाठ फीट गहरा टैंक बनाया हुअा था। कमरे में चला गया। कुछ देर बाद बाहर अाया तो देखा कि गोलू गायब है। उसे गली में तलाश किया तो नहीं मिला। इस कारण लगा कि त्योहार का समय है अौर बच्चे का अपहरण हो गया है। इस डर से परिवार व पड़ौस से सभी लोग गोलू की तलाश में निकल गए। पड़ाेसियाें को शक हुअा कि पानी का टैंक जो खुला हुअा है वह तो देखा ही नहीं। लाठी से टैंक में देखा तो गोलू टैंक के अंदर था। उसे तुरंत बाहर निकाला पर जब तक वह मर चुका था।

फाइल फोटो में गोलू अपने पिता के साथ।

इस टैंक में गिरा था गोलू।

बहादुरगढ़ में विलाप करती बच्चे की मां व परिजन।
खबरें और भी हैं...