बच्चों ने स्कूल में परिसर किया पौधरोपण
हिंदू हाई स्कूल में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सांसद नवीन जिंदल के जन्मदिवस पर रुद्राक्ष का पौधा लगाया। इसके बाद हिंदू हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने भी नवीन जिंदल के जन्मदिवस पर पौधे लगाए। पवन गर्ग ने कहा कि नवीन जिंदल युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
उन्होंने जरूरतमंदों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य चिकित्सा व घर उपलब्ध करवाए। गर्ग ने कहा कि नवीन जिंदल ने भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने घर व ऑफिस में तिरंगा लहराने का अधिकार दिलवाया। इस अवसर पर हरप्रीत चीमा, पुष्पराज, अनुज गोयल, रौनकी राम, अजमेर सिंह, रोशन लाल गोयल, राम स्वरूप, सुखराज शर्मा, बालकिशन, बाबूराम सरपंच, बलदेव सिंह, खुशहाल सिंह, सुरजीत सिंह, राजकुमार, मदन लाल, मदन पाल, महिंद्र सिंह, जरनैल, निर्मल, रतन सिंह, राजेंद्र प्रकाश गर्ग और जयपाल सरपंच मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने लगाए पौधे
कुरुक्षेत्र | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद गर्ग ने कहा कि पूर्व सांसद नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं लेकर आए थे। सोमवार को पूर्व सांसद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र मॉडल स्कूल में पौधा रोपण में बोल रहे थे। निशी गुप्ता, मधु गाबा, जसविन्द्र कौशिक, रजनी राणा, रीटा, उमा, निर्भय, अजीत, गौरव, सागर, जसविन्द्र, प्रिंस, तरसेम, विकास, दिवेष, लक्ष्य, अंकित, अमित एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
लाडवा के हिन्दू हाई स्कूल में पौधारोपण करते कांग्रेस नेता पवन गर्ग, कार्यकर्ता व स्कूली बच्चे।