- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Children Played The Message Of Saving Water By Playing Holi With Flowers
बच्चों ने फूलों से होली खेल दिया पानी बचाने का संदेश
सेक्टर-9 स्थित लॉटस ग्रीन सिटी में होली मिलन समारोह मनाया गया। बच्चों और पुरुषों ने फूलों के साथ होली खेलकर समाज को पानी बचाने का संदेश दिया। पिछले कई वर्षों से लगातार होली पर लॉटस ग्रीन सिटी में आरडब्ल्यूए की तरफ से होली मिलन समारोह किया जाता है। खास बात यह है कि इस समारोह के लिए सिटी के लोग अपनी तरफ से खर्च करते हैं। देर सायं लॉटस ग्रीन सिटी के बी-ब्लॉक पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के प्रधान राममूर्ति शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी आरडब्ल्यूए की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन आपसी सहयोग के साथ किया गया। इसे सफल बनाने के लिए कार्यकारणी की तरफ से अमनजीत जेलदार, अमित चोपड़ा, अमित मल, राकेश शर्मा के नेतृत्व का गठन किया गया। जहां सभी लोगों ने मिलकर फूलों के साथ होली खेली। वहीं बच्चों ने होली के गीतों पर मौज मस्ती की है। डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि आज पानी एक-एक बूंद कीमती है, इसलिए लोगों को होली सूखे रंगों से ही खेलनी चाहिए। ताकि पानी को बचाया जा सके। सीए विकास गर्ग, एसएन सिंगला, राजकुमार घराड़सी, सेवानिवृत एसपी बलबीर सिंह, गुरमीत सिंह, नवनीत वैध, केडीबी सदस्य सौरव चौधरी, चेयरमैन सुखदेव, डा. राकेश बाणी, राकेश शर्मा, अमनजीत जैलदार, अमित चौपड़ा, विनोद सिंगला, प्रवीण खनोदा, अमित मल, रामपाल, पुंडीर, अंग्रेज सिंह, दिलबाग सिंह, राहुल, अमित, एडवोकेट शमशेर मलिक, भाजपा नेता नवाब सिंह, राजन, आरवअ आदि, आषी, राधिका, लव, निश्चय, दिव्यांस, तेजल मौजूद थे।