- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Children Should Move Ahead By Setting Goals In Their Lives Dr Shweta
बच्चे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करके ही आगे बढ़ें : डॉ. श्वेता
बाबैन | संजय गांधी ओम प्रकाश गर्ग मेमोरियल पब्लिक स्कूल सुजरा में पढ़ने वाले 13 मार्च को जन्मे विद्यार्थियों का सामूहिक तौर पर जन्मदिवस मनाया गया। बच्चों की दीर्घायु के लिए सामूहिक हवन यज्ञ किया गया। बच्चों को अपने जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. श्वेता सुदान ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अभी से अपने जीवन का लक्ष्य लेकर आगे बढ़े। उन्होंने बच्चों से कहा कि जब तक वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उस पर दृढ़ता से मेहनत नहीं करेंगे, उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने में दिक्कत आ सकती है। उन्होंने बताया कि स्कूल में हर महीने जिन बच्चों का जन्मदिन होता है, उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है।