- Hindi News
- National
- Ladwa News Haryana News Children Told The Importance Of Green Vegetables And Fruits In Government School Gudha
सरकारी स्कूल गुढ़ा में बच्चों को हरी सब्जियों व फलों का महत्व बताया
{शहरों व गांवों में बच्चे जंक व फास्ट फूड का सेवन अधिक कर रहे
गांव गुढ़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सरकार की ओर से चलाए जा रहे पोषण माह पखवाड़ा के तहत गुरुवार को विद्यार्थियों को हरी सब्जियों व फलों के महत्व के बारे में बताया गया। स्कूल इंचार्ज राजेश कुमार ने कहा कि शहरों व गांवों में बच्चे जंक व फास्ट फूड का सेवन अधिक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को जंक फूड छोड़कर हरी-भरी सब्जियों व फलों को खाना चाहिए। कार्यक्रम में रामचरण, सुखवंत कौर, राजन धीमान, कुलदीप सिंह, अनिल, रिम्पी, सुखविंद्र व सीमा गोयल मौजूद रहीं।