- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Choosing An Educated Public Representative Reduced Fraud In Panchayati Raj Institutions
शिक्षित जनप्रतिनिधि चुनने से पंचायती राज संस्थाओं में फर्जीवाड़ा हुआ कम
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जहां पंचायती राज संस्थाओं के शिक्षित जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं। शिक्षित जनप्रतिनिधियों का चुनाव होने से पंचायती राज संस्थाओं में फर्जीवाड़ा काफी हद तक कम हुआ है, क्योंकि जनप्रतिनिधि हर कागज को पढ़कर हस्ताक्षर करते हैं। यह निर्णय प्रदेश के विकास में काफी कारगर साबित हो रहा है। वह रविवार को राजकीय महिला कॉलेज में महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिला जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे सरकारी बैठकों व कार्यक्रमों में प्रतिनिधि भेजने की बजाय खुद इनमें शामिल हों, तभी सही मायने में एक जनप्रतिनिधि अपना दायित्व निभा सकती है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम जिले से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने पोषण पखवाड़े का शुभारंभ किया और महिलाओं को सही पोषण देश रोशन की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमतर नहीं हैं, वे हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ न केवल कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं बल्कि कई क्षेत्रों में अव्वल भी साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज की सोच में लगातार सकारात्मक बदलाव आ रहा है। आज हर माता-पिता व अभिभावक अपनी बेटियों को ऊंच शिक्षा दिलाना चाहता है। उनके इस सपने को पूरा करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार द्वारा भी ठोस सकारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं।
जिले के इन लोगों को किया गया सम्मानित
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिक्षा के क्षेत्र में शलिनी, शगुण, भव्या, गीता, गरिमा, सनेहलता, वृंदा तथा स्वाति को बोर्ड की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। खेल के क्षेत्र में सर्कल कबड्डी खिलाड़ी रितु, सोनिया, खुशबू, ज्योती, दयावन्ती, कुश्ती खिलाड़ी निशा, निशु, हैंडबाॅल खिलाड़ी सिमरन, प्रियंका, राष्ट्रीय युवा अवाॅर्डी मंजू शर्मा को सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने गुलाबी ऑटो चालक महिला ड्राइवर संतोष, राधा, रानी, परमजीत, शकुन्तला, सुमन, अनीता, निर्मला, बिमला देवी, धनपति, सुदेश, शांति, बबली, अनारकली, पाॅक्सो एक्ट के बारे में बच्चियों को जागरूक करने वाली सीमा, आंगनबाड़ी वर्कर पवन, कृष्ण, बाला, सविता तथा बबीता को समाजोत्थान में निभानी गई भूमिका के लिए सम्मानित किया। इनके अलावा उन्होंने दुर्गा शक्ति ए को घर-घर पहुंचाने में भूमिका निभाने वाली पुलिस विभाग की एएसआई सरोज अाैर गीता को भी सम्मानित किया। एनसीसी से शबनम, दुर्गा, जहर मुक्त खेती को बढ़ावा देने वाली महिला कृषक रधाना निवाशी शकुन्तला, मंजू, प्रमिला, मुकेश अाैर प्रमिला प|ी दिनेश को सम्मानित किया। दो हजार बच्चों का सुरक्षित प्रसव करवाने वाली डॉ. मंजू अाैर पीएचसी धमतान में कार्यरत राजरानी को गांव की सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करवाने व अन्य सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने को लेकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम जिले से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने पोषण पखवाड़े का शुभारंभ किया और महिलाओं को सही पोषण देश रोशन की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमतर नहीं हैं, वे हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ न केवल कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं बल्कि कई क्षेत्रों में अव्वल भी साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज की सोच में लगातार सकारात्मक बदलाव आ रहा है। आज हर माता-पिता व अभिभावक अपनी बेटियों को ऊंच शिक्षा दिलाना चाहता है। उनके इस सपने को पूरा करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार द्वारा भी ठोस सकारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं।
इस अवसर पर जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, जेजेपी के जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, डीआईजी अश्विन शैणवी, एडीसी डॉ. सत्येन्द्र दूहन, एसडीएम सत्यवान मान, नगराधीश मंदीप कुमार, उचाना के एसडीएम राजेश कोथ, जिला शिक्षा अधिकारी मदन सिंह, जिला महिला एवं विकास अधिकारी उषा, मुवाल उपस्थित रहे।
जींद. महिला दिवस पर सम्मानित करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।