- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News Churning On Compliance Of Labor Laws In National Session
राष्ट्रीय अधिवेशन में श्रम कानूनों की अनुपालना पर हुआ मंथन
झज्जर | अनुबंधित श्रमिक संघ झाड़ली की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान नीरज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें अनुबंधित श्रमिक संघ की ओर से कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता पर एवं होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। अधिवेशन में श्रम कानूनों की अनुपालना पर जोर दिया गया। ताकि रोजगार को लेकर संकट पैदा न हो सकें। 7-8 मार्च को कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर ऊर्जा के क्षेत्र में संविदा कर्मचारियों का पहला अखिल भारतीय अधिवेशन हुआ जिसमें पूरे भारतवर्ष के अलग-अलग राज्यों से कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रधान नीरज शर्मा ने बताया कि अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में पूर्व श्रम मंत्री एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा से मौजूदा सांसद नायब सिंह सैनी शामिल हुए। उत्साह के साथ सम्मेलन का उद्घाटन हुआ। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहे और उन्होंने अनुबंधित श्रमिक संघ झाड़ली की कार्यकारिणी सदस्यों और कर्मचारियों की एकता का लोहा माना और खूब प्रशंसा की। व्यवस्था के प्रमुख तकदीर रहे।