पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Cia Absconding After Leaving A Drug Laden Vehicle Accused On Remand

नशीली दवाइयों से भरी गाड़ी छोड़ फरार हुआ आरोपी सीआईए ने रिमांड पर लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक माह पूर्व 11 फरवरी को पटियाला रोड चीका पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान 2 कट्टों में 106 डिब्बों में 53 हजार नशीली ट्रामाडोल टेबलेट लदी एक होंडा गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हुए आरोपी को सीआईए-3 गुहला पुलिस ने पंजाब में रेड कर गिरफ्तार कर लिया। रैकेट से जुड़े 2 अन्य आरोपी पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पूछताछ के लिए आरोपी का बुधवार को न्यायालय से 13 मार्च तक 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा गुहला पुलिस ने 11 फरवरी को एक गुप्त सूचना मिलने के बाद पटियाला रोड स्थित ढाबा के पास नाकाबंदी के दौरान होंडा गाड़ी की चालक सीट पर बैठे युवक लवप्रीत उर्फ लव निवासी हंसपुरा डेरा गांव नौच थाना सदर कैथल को काबू किया। जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ी की पिछली सीट पर रखे दो प्लास्टिक कट्टों से बरामद हुए कुल 106 डिब्बों से 53 हजार प्रतिबंधित व नशीली ट्रामाडोल टेबलेट बरामद की थी। एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था, जिसकी पहचान सतपाल उर्फ सतु निवासी ढैंडल थाना समाना जिला पटियाला पंजाब के रुप में कर ली गई थी। मामले की जांच के दौरान उक्त रैकेट से जुड़े एक अन्य आरोपी की पहचान अमरजीत सिंह निवासी ईसवपुर जिला मऊ उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जो आरोपियों को कमीशन पर नशीली गोलियां उपलब्ध करवाता था। उपरोक्त मामले में वांछित चल रहे आरोपी आरोपी सतपाल उर्फ सतु को उसके गांव से काबू करके गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के लिए आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

खबरें और भी हैं...