- Hindi News
- National
- Bawal News Haryana News Cia Arrested Accused Who Arrived To Supply Smack
स्मैक की सप्लाई करने के लिए पहुंचे आरोपी को सीआईए ने पकड़ा
कार व स्मैक की गई जब्त
बावल क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करने के लिए आए जिला गुड़गांव निवासी एक व्यक्ति को अपराध अनुसंधान शाखा की टीम ने नाकाबंदी करके गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 22 ग्राम स्मैक के साथ उसके पास से सप्लाई में प्रयुक्त कार को भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड़गांव के राठीवास गांव निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में कसौला थाना क्षेत्र के गांव रालियावास निवासी एक युवक को भी नामजद किया है।
धारूहेड़ा सीआईए इंचार्ज कबूल सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि जिला गुड़गांव निवासी एक व्यक्ति रालियावास में स्मैक की सप्लाई के लिए पहुंचाने के लिए आने वाला है। सूचना के बाद सीआईए की टीम ने रालियावास के पास घेराबंदी कर दी और वहां से आई-20 कार में सवार गांव राठीवास निवासी सुधीर को पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 21 ग्राम 88 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। आगामी कार्रवाई के लिए सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कसौला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। कसौला थाना पुलिस ने सीआईए की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर नशा बेचने की इस चेन में शामिल लोगों को पता लगाया जाएगा। हालांकि पुलिस ने इस मामले में रालियावास गांव के भी एक युवक को नामजद किया है।