- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Cia Arrested One Accused With 105 Grams Of Heroin
सीआईए ने 105 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी दबोचा
पुलिस ने एक युवक को 105 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य मामले में एक युवक को 2 किलो 300 ग्राम चूरापोस्त के साथ पकड़ा है। दोनों के खिलाफ नशा मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीआईए इंचार्ज जोगिंद्र तालु की टीम अशोक नगर में गश्त कर रही थी तो इस दौरान एक युवक उनकी टीम को देखकर फरार होने लगा। उसे शक के आधार पर पकड़ तलाशी ली तो उसके पास से 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। युवक की पहचान अशोक नगर निवासी रोहित के रूप में हुई है। जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दिल्ली से नशा खरीदकर लाया था। वही बस स्टैंड चौकी इंचार्ज वेदपाल की टीम ने बस स्टैंड के पास से पंजाब के मानसा इलाके के गुरमीत को 2 किलो 300 ग्राम चूरापोस्त के साथ पकड़ लिया। जब पूछताछ की तो उसने बताया कि राजस्थान से खरीदकर लाया था। और पंजाब लेकर आ जा रहा था लेकिन पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू
कर दी है।
भैंस चुराने का आरोपी काबू
रतिया| पुलिस ने भैंस चुराने के आरोप में वार्ड 6 निवासी हरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा ताकि चोरी की गई भैंसों को बरामद किया जा सके। इस मामले में पुलिस ने वार्ड 7 निवासी हरविंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ उसके घर से बीती 4 व 5 मार्च की रात को 2 भैंस चुराने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।