पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Cia Remanded 2 Accused Of Grabbing Money From People In The Name Of Satta Khaiwali

सट्टा खाईवाली के नाम पर लोगों से रुपए हड़पने के 2 आरोपियों को सीआईए ने काबू कर लिया रिमांड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीआईए-टू पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र व जालसाजीपूर्वक सट्टे का धंधा करने वाले रैकेट के 2 सदस्य गिरफ्तार किए हैं जिनके कब्जे से 4910 रुपए सट्टा राशि बरामद करने के अतिरिक्त रैकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दोनों आरोपियों का गुरुवार को न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी एसआई सत्यवान की अगुवाई में एसआई सतपाल, एसआई जयकरण, एचसी प्रभात, एचसी रामपाल तथा सिपाही सुनील की टीम सायंकालीन गश्त दौरान बाल्मीकि चौक कैथल पहुंंची। वहां एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि अमित निवासी रजनी कॉलोनी कैथल का अनाज मंडी में बीड़ियाें का खोखा है, जो इसकी आड़ में वहां पर सट्टा खाईवाली कर रहा है जबकि इसका साथी महेंद्र निवासी सिरटा रोड कैथल भी सिरटा रोड पर खाईवाली कर रहा है, जिनके रैकेट के साथ कैथल के अन्य काफी सदस्य जुड़े हुए हैं। छापामारी के दौरान दोनों आरोपियों को सीआईए-टू पुलिस ने काबू कर लिया, जिनके कब्जे से 2980 रुपए व 1930 रुपए सट्टा राशि बरामद की गई। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूला कि वे सन्नी निवासी चंदाना गेट कैथल तथा महेश गोगिया उर्फ चेतू निवासी खुराना रोड कैथल की बनाई हुई योजना अनुसार षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी से कमीशन की एवज में सट्टा खाईवाली का काम करते हैं, जिसमें उनके अन्य साथी भी शामिल हैं जिनकी गिरफ्तारी सहित व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का गुरुवार को न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

इन पर दर्ज हुआ केस. महेश गोगिया निवासी नानकपुरी कॉलोनी, अमित निवासी रजनी कॉलोनी, महेंद्र सिलाई टेलर सिरटा रोड कैथल, विशाल निवासी प्रताप गेट, सन्नी निवासी कुजीघर मोहल्ला, सुशील जालांधरिया मोहल्ला, दर्शन कुमार निवासी जनकपुरी कॉलोनी, चोखा निवासी महाशय कॉलोनी, बहादुर निवासी रजनी कॉलोनी, अमित निवासी जालांधरिया मोहल्ला, मोमन उर्फ कोकी निवासी रेलवे कॉलोनी कैथल, नरेश निवासी रेलवे कॉलोनी कैथल व रामपाल निवासी रेलवे कॉलोनी कैथल।

खबरें और भी हैं...