पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Cia Returned To Delhi To Catch Nigerian Empty Handed

नाइजीरियन को पकड़ने दिल्ली गई सीआईए लौटी खाली हाथ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हेरोइन सप्लायर नाइजीरियन कैन को गिरफ्तार करने दिल्ली गई सीआईए की टीम खाली हाथ वापस सिरसा लौट आई है। सीआईए पुलिस दो दिन दिल्ली में रहकर नाइजीरियन कैन का पता नहीं लगा पाई। उक्त नाइजीरियन से ही रघुआना निवासी प्रगट सिंह उर्फ काका व साहूवाला प्रथम निवासी रमनदीप उर्फ सोना सिंह आधा किलोग्राम हेरोइन खरीदकर सिरसा ला रहे थे। दोनों को डिंग मोड के पास सीआईए सिरसा ने दबोच लिया था।

रिमांड के दौरान सीआईए दोनों आरोपियों को साथ लेकर दिल्ली पहुंची। दोनों आरोपी सीआईए को उस जगह लेकर गए जहां नाइजीरियन कैन उन्हें हेरोइन देने आया था। काफी तलाश करने के बाद भी सीआईए के हाथ नाइजीरियन कैन नहीं आया।

बता दें कि सीआईए सिरसा इंचार्ज रविंद्र सिंह को गत दिवस गुप्त सूचना मिली थी कि रघुआना निवासी प्रगट सिंह उर्फ काका व साहूवाला प्रथम निवासी रमनदीप उर्फ सोना आई 20 कार में सवार होकर दिल्ली से हेरोइन लेने के लिए गए हुए हैं। शाम को दोनों वापिस सिरसा आएंगे। सूचना के आधार पर सीआईए पुलिस ने डिंग मोड के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बार सफेद रंग की आई 20 कार फतेहाबाद की ओर से आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक एकदम से कार वापिस मोड़ने लगा, इसी दौरान कार एकदम से बंद हो गई। सीआईए पुलिस ने कार को चारों तरफ से घेर लिया। कार में दो युवक सवार थे जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ये हेरोइन विकासपुरी दिल्ली निवासी कैन नामक नाइजीरियन से खरीदकर लाए थे।

खबरें और भी हैं...