पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Cirque Competition In Jainpur Wrestlers Show Power

जैनपुर में दंगल प्रतियोगिता : पहलवानों ने दिखाया दमखम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाडवा | गांव जैनपुर में होली पर्व को लेकर गांव के अंदर पहली बार दंगल करवाया गया। जिसके अंदर दूर-दूर से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। गांव के सरपंच विकास कुमार ने बताया कि होली के अवसर पर हुए दंगल का शुभारंभ कैंब्रिज आइ लेट्स सेंटर के संचालक जसबीर पंजेटा ने रिबन काटकर व पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ करवाया। उन्होंने बताया कि दंगल के अंदर अशोक पहलवान मखाला, दिलबाग शाहाबाद, गामा पहलवान, बबलू पहलवान, संजीव, पवन, हरि सिंह अमीन, सुरजीत मखाना और रणजीत ने कुश्ती की। 11 हजार रुपए की कुश्ती अशोक पहलवान मखाला ने जीती। इस अवसर पर मिहा सिंह, साहब सिंह, राकेश, अजय, रामचंद्र, दीपा, देशराज, जोगिंद्र, संजू, प्रदीप और सचिन मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...