पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Citizens Will Not Wander In The Hospital Install New Directions Board

नागरिक अस्पताल में नहीं भटकेंगे मरीज, नए दिशा सूचक बोर्ड लगाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागरिक अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन ने नई दिशा सूचक बोर्ड व डिस्प्ले बैनर लगा दिए हैं। इससे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर ओपीडी और एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक नए लुक में नजर आ रहा है। यह पिछले 3 दिन से चल रहा यह काम शुक्रवार को पूरा हो गया। बता दें जब अस्पताल की पुरानी इमारत कंडम घोषित हुई थी, तब 30 फीसदी विभाग नई इमारत में शिफ्ट हुए थे। मरीजों व उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए कागज पर डिपार्टमेंट और ओपीडी के नाम लिखकर चस्पा किए गए थे, जो कई जगह फटे हुए नजर आते थे। बीते माह स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डाॅ. डीएन बागड़ी ने अस्पताल का दौरा किया था, तब हालत देख पूरे वार्ड में दिशा सूचक बोर्ड बदलने के निर्देश दिए थे। ताकि मरीज इधर-उधर भटके नहीं। इससे पहले यहां िदशा सूचक अाैर िवभागाें की जानकारी गेट व दीवाराें पर पेंट से िलखी थीं। नहीं नहीं, कागज के जरिए उनको लिखकर चस्पा किया था। कई जगह पेंट वाले दिशा सूचक धूमिल भी हो रहे थे। अब अब व्यवस्था दुरुस्त कर दी है।

खबरें और भी हैं...