पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News City Council Board Meeting Will Be Held Soon Chairperson Asks For Suggestions From General Public

जल्द होगी नगर परिषद बोर्ड की बैठक, चेयरपर्सन ने आम जनता से मांगे सुझाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर परिषद की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट को पास कराने के साथ-साथ नप बोर्ड की साधारण बैठक भी बहुत जल्द होने वाली है। बैठक के लिए नगर परिषद कार्यालय में तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों की ओर से बजट तैयार किया जा रहा है तथा बैठक में रखे जाने वाले एजेंडे तैयार किए जा रहे हैं। पार्षदों की ओर से भी अपने-अपने वार्ड के विकास कार्याें के लिए एजेंडे तैयार करने शुरू कर दिए हैं। नगर परिषद की चेयरपर्सन शीला राठी ने आमजन से भी आह्वान किया है कि वे नप बोर्ड की बैठक के लिए कोई एजेंडा या सुझाव दे सकते हैं। आमजन अपने सुझाव नगर परिषद कार्यालय या फिर चेयरपर्सन को सीधे तौर पर भी दे सकते हैं।

सामान्य बैठक के लिए सुझाव या एजेंडा दे

वित्त वर्ष 2020-21 के बजट को पास कराने के लिए तथा साधारण बैठक के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। आमजन से अपील की है कि वे सामान्य बैठक के लिए कोई भी सुझाव या फिर एजेंडा दे सकते हैं। उस एजेंडे या सुझाव पर बैठक में विचार किया जाएगा।
शीला राठी, प्रधान, नगर परिषद।
खबरें और भी हैं...