- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News Cjm Ankita Sharma Informed The Students About The Traffic Rules
सीजेएम अंकिता शर्मा ने छात्रों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी
विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने व सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा सड़क सुरक्षा नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम अंकिता शर्मा की मुख्य मौजूदगी में सोमवार को यातायात नियमों की पालना के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन श्री सनातन धर्म इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एण्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी कॉलेज में किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे विस्तृत जानकारी दी गई। यातायात नियमों की जानकारी से संबंधित विशेष पुस्तकें भी वितरित की गई। विशेष रूप से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान झज्जर यातायात पुलिस के समन्वयक सहायक उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश व यातायात प्रभारी झज्जर बलजीत सिंह द्वारा विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी देते हुए यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरुक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हैल्मेट पहनने, कार चलाते समय सीट बैल्ट लगाने, चलती गाड़ी में मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, 18 वर्ष से कम उम्र मे वाहन ना चलाने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, कोई भी नशा करके वाहन न चलाने, किसी भी वाहन को निर्धारित गति सीमा से तेज न चलाने बारे विस्तार से बतलाया। इस अवसर पर प्रिंसिपल संदीप कुमार, प्रीति, नेहा, प्रवीन, अंजू मौजूद रहे।