पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Clean Chit Of Police Found Both Employees Guilty In Health Department39s Investigation

स्वास्थ्य विभाग की जांच में दोषी मिले दोनों कर्मचारियों को पुलिस की क्लीन चिट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिविल अस्पताल में ओएसटी सेंटर की दवा बेचने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच में दोषी पाए गए दोनों कर्मचारियों एएनएम सुमन व जीएनएम स्टॉफ नर्स अमनप्रीत को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है और शिकायत को कोई भी अपराध न होने का हवाला देकर दफ्तर दाखिल कर दिया गया है।

दोनों कर्मचारियों को गत सप्ताह ही स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की प्राेजेक्ट डायरेक्टर डाॅ. वीना सिंह ने 31 मार्च के बाद कांट्रैक्ट रिन्यू न करने और पुलिस को मामले की गई शिकायत की सिविल सर्जन से 10 दिन के अंदर स्टेटस रिपोर्ट मांगी हुई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि 19 जून 2019 को जींद के सिविल सर्जन द्वारा जो शिकायत अमनप्रीत सिंह और सुमन के खिलाफ पुलिस को भेजी गई थी, उसकी जांच पूरी कर ली गई है। यह जांच एएसआई कृष्ण कुमार ने की। पुलिस जांच में दोनों कर्मचारियों को क्लीन चिट देते हुए कहा गया है कि कर्मचारियों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई। सिविल अस्पताल में जाकर पुलिस ने पूछताछ की और खुफिया तौर पर भी शिकायत की जानकारी हासिल की गई लेकिन दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। इसके अलावा शिकायतकर्ताओं ने भी शपथ पत्र देकर यह कहा कि वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ इस शिकायत को दफ्तर दाखिल कर दिया है।

मामले की जांच पूरी की

इस मामले की जांच पूरी कर ली गई है जिसमें दोनों कर्मचारियों को क्लीन चिट दी गई है। इस बारे में वे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते क्योंकि वे पुलिस थाने से बाहर हैं।
-राजपाल सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी जींद।
खबरें और भी हैं...