- Hindi News
- National
- Bahadurgarh News Haryana News Cleaning Workers Cleaned The Drains In Badli
बादली में सफाई कर्मचारियों ने नालियों की सफाई की
स्वच्छ भारत मिशन की ओर से बादली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सक्षम वर्करों द्वारा सफाई कर्मचारियों से गलियों के साथ नालियों की सफाई करवा लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। यह अभियान एडीसी उत्तम सिंह के आदेशानुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण इंचार्ज सुभाष की देखरेख में चलाया गया। मिशन के समन्वयक संदीप बोडिया ने ग्रामीणों को बताया कि स्वच्छता का हमारे जीवन में अहम स्थान है। इसलिए हमें अपने घरों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अपने आसपास गंदा पानी बिल्कुल भी जमा न होने दें, क्योंकि गंदे पानी में मक्खी मच्छरों के साथ दुर्गंध की समस्या गहरा जाती है। जिससे बीमारियां फैलने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में हमें सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले। स्वच्छता के प्रति स्वयं जागरूक होने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करे। अभियान के दौरान ठोस व तरल कूड़े के निपटान के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ मानव जीवन में साफ-सफाई की उपयोगिता व कोरोना वायरस से बचाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने संदेश दिया कि संक्रमित रोगों से बचने के लिए बार-बार हाथ धोने चाहिए ।