- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News Cleanliness Drive On Maharaja Sursain Memorial
महाराजा सूरसैन स्मारक पर चला सफाई अभियान
गोहाना | हिंदुस्तान सेवा संगठन के सदस्यों ने पानीपत चुंगी स्थित महाराजा सूरसैन स्मारक पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने स्मारक पर फैली गंदगी को पानी से साफ किया। उन्होंने प्रतिमा का माल्यापर्ण कर लोगों को स्मारक के रखरखाव का संदेश दिया। संगठन के प्रधान अशोक धीमान ने कहा कि शहर में मुख्य चौराहों पर लगे शहीदों एवं महापुरूषों के स्मारक हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं। संगठन के सदस्यों द्वारा प्रत्येक सप्ताह चिह्नित स्मारक की सफाई की जाती है। इसके बावजूद भी लोग स्मारकों को प्रचार स्थली के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। इससे उनकी सुंदरता कम हो रही है। वहीं उन्हें लगाने के उद्देश्य की पूर्ति भी नहीं हो रही है। संगठन के सदस्यों ने प्रशासन से स्मारकों पर पोस्टर एवं फ्लैक्स लगाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर पार्षद जगबीर पांचाल, सुरेश धीमान, दीपक सैनी, आर्यन पांचाल, महेंद्र पांचाल, नरेंद्र पांचाल, विनोद, पवन आदि उपस्थित थे।