पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadora News Haryana News Clothing And Furniture Burnt By Fire In A Readymade Clothing Store

रेडिमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग से कपड़े व फर्नीचर जला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बस अड्डा चौक के पास स्थित रेडिमेड कपड़ों की दुकान फैशन वर्ल्ड में शुक्रवार रात 10 बजे आग लग गई। बिलासपुर से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आगू पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा कपड़ा व फर्नीचर राख हो चुका था। इस आग में 20 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। प्रारंभिक जांच में घटना शार्ट सर्किट होने से घटित मानी जा रही है।

फिरोजपुर गांव निवासी गुरदीप सिंह हैप्पी ने बताया कि उसने 3 साल पहले यह दुकान किराए पर लेकर रेडिमेड कपड़ों का काम शुरू किया था। शुक्रवार शाम को बरसात होने के कारण वह करीब 7 बजे दुकान बंद करके चले गए थे। रात 10 बजे दुकान से धुंआ निकलने की सूचना मिलने पर वह तुरंत वहां पहुंच गए। तब तक दुकान में आग लगी हुई थी। लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने के साथ ही बिलासपुर दमकल विभाग को सूचित किया गया। दुकान में रखे कपड़ों व प्लास्टिक की फिटिंग के कारण आग काबू आने की बजाए भड़कती ही जा रही थी। फायर ब्रिगेड ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन उस समय हो रही बरसात के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। शटर को तोड़कर दुकान के अंदर लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को 4 घंटे लग गए। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान में रखा सारा कपड़ा व फर्नीचर राख हो चुका था। आग की लपटें इतनी प्रचंड थी कि दुकान की छत्त का लेंटर व दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दुकानदार का अनुमान है कि इस आग के कारण उसका 20 लाख का नुकसान हुआ है। स्टाक का बीमा न होने के कारण उसके समक्ष भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है।

साढौरा | रेडिमेड कपड़ों की दुकान में आग लगी।
खबरें और भी हैं...