पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alewa News Haryana News Clouds Covered All Day Long Light Rain Accompanied By Wind In Safidon Wheat Crop Minimum Mercury At 10 Degrees

दिनभर छाए रहे बादल, सफीदों में हवा के साथ हुई हल्की बारिश से बिछी गेहूं की फसल, न्यूनतम पारा 10 डिग्री पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज मौसम साफ रहने की संभावना है


क्षेत्र के बिघाना गांव के आसपास के एरिया में शनिवार होपहर को लगभग 12 बजे तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार तेज हवाओं के साथ हुई बारिश व हल्की ओलावृष्टि से पकने को तैयार खड़ी गेहूं व पककर तैयार हुई सरसों की अधिकतर फसल खेतों में बिछ गई हैं। किसान राजेश, जगमाल, पाले राम, दीपक, नरेश, पवन, कर्मबीर व सुमेर ने बताया कि शनिवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश हल्की ओलावृष्टि से खेतों में पकने को तैयार खड़ी सरसों व गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा खेतों में लगाई गई टमाटर, मटर व गोभी समेत सभी सब्जियों की फसलों में भी नुकसान हुआ है।

सफीदों में हल्की बारिश के साथ पड़े ओले

सफीदोंं| शनिवार को सफीदों क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इस दौरान बीच-बीच में ओले भी पड़े। इस दौरान चली तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। इससे फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि मौसम के बदले मिजाज के कारण क्षेत्र में फसल के नुकसान में निरंतर इजाफा हो रहा है। प्रकृति की मार उनकी सारी मेहनत को बर्बाद कर दिया है और सरकार का किसानों की हो रही दुर्दशा पर कोई ध्यान नहीं है।

बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों को नुकसान

भास्कर न्यूज | जींद

लगातार तीसरे दिन जिले में मौसम में उठापटक बनी रही। इस दौरान दिनभर बादल छाए रहे अाैर कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। वहीं सफीदों में हल्की बारिश हुई। मौसम में हो रही उठापटक से न्यूनतम तापमान में कमी आई है और यह एक बार फिर से 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार को मौसम खुश्क रहने और बीच-बीच में हलके बादल छाने की संभावना है।

शनिवार दोपहर को सुबह ही जिले में काले बादल छाए थे। इस दौरान कई जगहों पर छीटे पड़े। करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली हवा से बादल छंट गए और कुछ देर के लिए धूप भी निकली लेकिन इसके कुछ देर बाद ही फिर से काली घटाएं छा गईं। दिनभर इसी तरह से बादल छाए रहे और चली ठंडी हवाओं से ठंड में इजाफा हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि मौसम विभाग एचएयू हिसार के डाॅ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।

सफीदों. बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में बिछी गेहूं की फसल। इससे नुकसान की आशंका है।
खबरें और भी हैं...