पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Cm Forgot The Call Of Monika Bhardwaj Who Was The Inspiration Of Women And Called Her To The Ceremony

सीएम ने जिस मोनिका भारद्वाज को ट्वीट कर बताया महिलाओं की प्रेरणा स्त्रोत, उसे ही समारोह में बुलाना भूल गया प्रशासन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस पर सीएम मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र की जिस बेटी मोनिका भारद्वाज की फेसबुक पोस्ट को ट्वीट कर महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया उसे ही मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में हुए महिला दिवस कार्यक्रम में प्रशासन बुलाना भूल गया। सीएम ने लिखा कि मोनिका भारद्वाज उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं जो समाज के लिए कुछ करना चाहती हैं।

महिलाओं को शिक्षित करने में इनका योगदान अतुलनीय है। वीरों की भूमि हरियाणा समेत पूरा देश आपके संघर्ष को सलाम करता है। सीएम ने उनकी वीडियो अपने ट्विटर और फेसबुक दोनों पेजों पर इन्हीं शब्दों के साथ शेयर की हैं। अभी तक इस वीडियो को 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वीडियो में मोनिका भारद्वाज की
ग्रीन अर्थ संस्था के विभिन्न कार्यों को दिखाया है। इसके अलावा प्रशासन की ओर से 2016 में राष्ट्रपति अवॉर्ड विजेता और कुरुक्षेत्र जिले की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाई गई डॉ. संतोष दहिया को भी समारोह में नहीं बुलाया। मैक में 150 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सीएम ने वीडियो कांफ्रेंस से किया संबोधित : महिला दिवस पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर मैक के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, नप अध्यक्षा उमा सुधा, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम अश्वनी मलिक, डीएसपी ममता सौदा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद नायब सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने बपदी से गीता को सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी वर्कर के रूप में 10 हजार रुपए की राशि का चेक देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने गुरु ग्राम के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रदेश की महिलाओं और बेटियों को शिक्षित होने और मंजिल को हासिल करने के साथ-साथ देश और प्रदेश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को जननी का दर्जा दिया गया है।

इन महिलाओं को मिला सम्मान : महिला दिवस पर माया, लक्ष्मी अरोड़ा, राज अरोड़ा, अर्चना, किरण, मिनाक्षी, लॉट्स ग्रीन सिटी से अमनदीप कौर, रेणु खुंगर, सुषमा शर्मा, कृष्णा, सरोज, हरबंस ईशर, मधु मल्होत्रा, कुसुम सिंगला, उषा गोयल, मीरा गौतम, रितु शर्मा, राजकुमारी, अंजना प्रमोद, रितु गुप्ता, रितु, रिद्घी जिंदल, रीटा गोयल, रीटा सैनी, रीना, रुचि वालिया, रेखा राणा, रेणू बाला, रेणू चावला, वंदना सिंगला, वर्षा रानी, विक्रम दुर्गा, वीना, वीना सेठी, शंकुतला, शशि, संतोष कुमारी, शामिया, स्मृति गुप्ता, सरिता दहिया, सरोज बाला, सोनिया शर्मा, वीना, अनुपमा शर्मा, सुनैना, सिमरन मेहता, पूजा अग्रवाल, ईना मदान, एनजीओ सरबत दा भला से अन्नपूर्णा शर्मा, सविता कुमारी, मनप्रीत कौर, रितु रानी, निशा, रेखा, नरेंद्र कौर, प्रियंका सैनी, राजेश रानी, सुखविंद्र कौर, रंजना शर्मा, चंद्रकांता, डॉ. निरुपमा भट्टी, डॉ. मंजूषा शर्मा, मंजू नरवाल, जैसमीन, कीर्ति, मनीषा, खुशी, आरती, पूजा, वंशिका सिंह, हिना, मनीता, गरिमा, मनीषा, जिला शिक्षा विभाग से प्रिंसीपल मधु चौहान, प्रिंसीपल संतोष शर्मा, सुनीता कपूर, रितु, सुमन गौतम, सेंट थॉमस स्कूल संचालिका अंजलि मरवाह, मंजुला गोयल, डॉ. कृष्णा कुमारी, कोमल, वीना बंसल, रजनी, स्वीटी, संध्या, खुशी, स्वास्थ्य विभाग से बिंदू राय, निर्मला, राजकुमारी, शीना, मनजीत कौर, कांता, केलापति, खेल विभाग से सिमरनजीत, भारती, सपना, मुस्कान दीप कौर, सोनम, सोनिया देवी, मनवीत कौर, राधा, प्रिया, कोमलप्रीत कौर, पारस दीप कौर, पूजा, नवरूप कौर, मोनिका, मनप्रीत कौर, स्मृति देवी, रोमा, रमनप्रीत कौर, धनप्रीत कौर, आशा, नैन्सी और रिम्पी को सम्मानित किया।

_photocaption_कुरुक्षेत्र | सीएम मनोहर लाल ने कुुरुक्षेत्र वासी मोनिका भारद्वाज को महिला दिवस पर फेसबुक व ट्विटर पर बताया प्रेरणा।*photocaption*

कुरुक्षेत्र | मैक में महिला दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित करते सांसद नायब सैनी व विचार रखते।

_photocaption_कुरुक्षेत्र | मैक में महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित करते सांसद नायब सैनी व विधायक सुभाष सुधा।*photocaption*
खबरें और भी हैं...