- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Cm Said This Time The Key Of The Treasury Was Given 125 Crores To The Light Queens Of My Passerjeet
सीएम बोले-इस बार खजाने की चाबी मेरे पासरणजीत के हलके रानियां को दिए 125 करोड़
रानियां हलके के गांव खारिया में बिजली मंत्री की ओर से आयोजित की गई प्रगति रैली में सीएम मनोहर लाल के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे। जेपी नड्डा ने जहां हरियाणा सरकार के पिछले पांच वर्ष में हुए विकास कार्याें को प्रदेश की प्रगति बताते हुए मुख्यमंत्री के कार्यकाल की सराहना की। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने 18 मिनट के भाषण में केवल विकास कार्यों पर ही फोक्स रखा। सीएम ने कहा कि पहले खजाने के चाबी मेरे दूसरे साथी के पास होती थी। तब खजाने में कितना पैसा है पूछना पड़ता था। उसके हिसाब से काम होता था। लेकिन इस बार यह चाबी मैंने खुद रख ली है। इसलिए अब पैसा नहीं सिर्फ काम पूछना होता है कि बताओ काम क्या है। पैसे की तो कोई कमी नहीं है। इसलिए आपके सभी हलकों की ओर से दी गई विकास कार्याें कि लिस्ट का मैने हिसाब लगवाया तो यह करीब 215 करोड़ रुपये की बनते है। इसलिए आपकी ये सभी मांग पूरी की जाती है। इस रैली के माध्यम से आपके जिला को 215 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। जिसमें सड़क, खाले, नाले, गलियों सहित अन्य मांगे शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सिरसा में पिछले 5 वर्ष में हर विधानसभा क्षेत्र में 2 से 3 बार आए और सिरसा के विकास के लिए योजनाओं को लागू किया। उन्होंने कहा कि सिरसा जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास को तेजी दी जाएगी। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा अभी हाल ही में सभी विधायकों व जन प्रतिनिधियों की सलाह द्वारा तैयार किए गए बजट को बेहतरीन बताते हुए विपक्ष के पास भी इस बजट की आलोचना करने का कोई मुद्दा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 6 करम के ऊपर रास्तों को लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाने की घोषणा की और कहा कि हरियाणा में लोक निर्माण विभाग 1500 किलोमीटर ऐसी सड़कों का निर्माण करेगा। इसके अलावा 5 करम की छोटी सड़कों को मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाया जाएगा जो 1300 किलोमीटर लंबी है। हरियाणा सरकार प्राइवेट मंडियां स्थापित करने की भी मंजूरी देगी जिससे किसान को अपने आस पास फसल बेचने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और देश के प्रधानमंत्री ने इस योजना के तहत 2024 तक हर रसोई को नल से जल उपलब्ध करवाने का वायदा किया है। मुख्यमंत्री ने ठेठ बागड़ी भाषा में लोगों से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि 2016 में सफेद मक्खी से उनकी नरमे की खराब फसल का मुआवजा मिला है के नहीं। इस पर लोगों ने हाथ खड़े कर मुख्यमंत्री की बात का समर्थन किया और कहा कि उन्हें मुआवजा मिला है। वहीं रणजीत सिंह ने बताया कि 215 करोड़ में से अकेले रानियां हलके को 125 करोड़ रुपये मिले हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जिस प्रकार से पिछले पांच साल में निष्पक्षता व ईमानदारी के साथ बिना भेदभाव के काम किया था। ये रहे मौजूद : प्रगति रैली में सांसद संजय भाटिया, विधायक जोगी राम सिहाग, विधायक विनोद भ्याना, विधायक लक्ष्मण नापा, विधायक दूड़ा राम, जिला अध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट, पवन बेनीवाल, आदित्य चौटाला, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, पूर्व चेयरमैन जगदीश, श्रीनिवास, महिला आयोग की अध्यक्ष, प्रदीप रातुसरिया, गगन दीप, सूर्य प्रकाश, अमीर चंद, कपिल सोनी, जिला अध्यक्ष निताशा आदि मौजूद रहे।
48 घंटे में सिलेंडर न मिले तो रणजीत के घर से उठा लाना
सीएम मनोहर लाल ने रैली के दौरान उज्जवला गैस योजना का जिक्र करते हुए कहा कि हमने सभी को गैस चुल्हा दिया है। आप सभी को भी मिल चुका होगा। नहीं मिला तो हाथ खड़े करें। 15 से 20 महिलाओं ने हाथ खड़े किए। जिस पर सीएम ने डीसी को आदेश दिया कि दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए और 48 घंटे में गैस सिलेंडर मिलना चाहिए। सीएम ने महिलाओं से कहा कि अगर 48 घंटे में अधिकारी सिलेंडर ना दे तो बिजली मंत्री के घर से उठा लाना। उसके बाद अधिकारियों को रणजीत सिंह खुद सीधा कर देंगे। इनको सीधा करना आता है।
महिला सांसद सुनीता दुग्गल का संबोधन भूले, अंत में बिजली मंत्री को आया याद
रैली में महिला दिवस पर नारी शक्ति का व्याख्यान तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी वक्ताओं ने किया मगर इस अवसर पर सिरसा की महिला सांसद सुनीता दुग्गल का भाषण करवाना ही भूल गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम मनोहर लाल के मंच पर आने के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने संबोधित किया। उसके बाद बिजली मंत्री और रैली आयोजक रणजीत सिंह बोले। फिर सीएम मनोहर लाल और आखिर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधन करके रैली खत्म करने की घोषणा करने लगे। तभी बिजली मंत्री को किसी ने याद दिलाया कि सांसद सुनीता दुग्गल को बोलने का मौका नहीं मिला है। इसके तुरंत बाद बिजली मंत्री माइक पर पहुंचे और रैली में पहुंचे लोगों को रूकने का इशारा किया और सांसद को भाषण के लिए आमंत्रित किया। उसके बाद डेढ मिनट तक नारी शक्ति पर सांसद ने अपना भाषण देकर रैली को खत्म किया। जेपी नड्डा और सीएम भी मंच पर बैठे रहे। इससे पहले बिजली मंत्री सांसद को गुलदस्ता देना भी भूल गए।
नड्डा बोले, रणजीत सिंह मेरे समधी अब कहीं और जाना चाहे तो भी मैं नहीं जाने दूंगा
रैली के मंच से सीएम मनोहर लाल ने कहा कि चुनावी खाते में रणजीत सिंह बेशक हमारी पार्टी से विधायक नहीं है, मगर उन्हें मैं अपने से अलग नहीं मानता। उन्होंने ही सबसे पहले हमें समर्थन दिया था। इधर बिजली रणजीत सिंह ने कहा कि सीएम ही असली किसान नेता है। बाकी तो ऐसे ही है। सीएम ने खुद हल चलाया हुआ है। सीएम ने चुनाव परिणाम के पहले दिन ही मुझे जीत की गारंटी दे दी थी। इस पर मैने भी उन्हीं के साथ जाने का भरोसा दिया था। आजीवन अब इनके साथ हूं। इधर बिजली मंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी अपना समधी बताया। इस पर नड्डा ने भी चुटकी लेेते हुए कहा कि रणजीत सिंह मेरे समधी है इसलिए अब कहीं और जाना चाहे तो भी मैं नहीं जाने दूंगा। एक दूसरे का ख्याल रखेंगे।
कृषि मंत्री जेपी दलाल बोले-रानियां को डार्कजोन से निकालने के लिए बना रहे योजना
प्रगति रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सिरसा जिला में डार्क जोन की बड़ी समस्या है। इसलिए प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में डार्क जोन को खत्म करने का कानून बनाया जाएगा, इससे रानियां हलके सहित हरियाणा के अनेक किसानों को लाभ होगा। डार्क जोन की नई पॉलिसी के तहत आप लोगों को फिर से ट्यूबवेल के कनेक्शन भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय दोगुनी के सपने को साकार करने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा बजट आया है, जोकि अब तक का सबसे बढ़िया बजट है। कृषि के बजट में 65 प्रतिशत नहरी पानी के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि टेल तक पानी पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर अब पशुओं के भी कार्ड बनाए जाएंगे। 4 प्रतिशत ब्याज की दर से लोगों को आर्थिक मदद दी जाएगी।
सीएम ने लोगों से पूछा- 2016 में सफेद मक्खी से खराब फसल का मुआवजा मिला है के नहीं
प्रगति रैली में 18 मिनट के भाषण में जिले के लिए 215 करोड़ की मांगों को किया मंजूर
गांव खारिया में आयोजित हुई रैली में जिला प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने लिए भी सावधानी बरती गई। रैली के पंडाल में जाने वाले लोगों के हाथों पर हैंडसैंनिटाइजर (संक्रमण नाशक लोशन)का प्रयोग किया गया।
कोरोना वायरस के बचाव के लिए रैली में आने वाले लोगों के हाथ सैनिटाइजर से धुलवाए
सिरसा। प्रगति रैली में उमड़ी भीड़ का दृश्य।
परियोजनाओं का शिलान्यास करते सीएम व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष।