सीएम विंडो की शिकायतों का शीघ्र होगा समाधान : एसडीएम
पिहोवा | एसडीएम सोनूराम सोमवार को कुरुक्षेत्र से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर सीएम विंडो शिकायतों की समीक्षा की। सभी विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए कि सीएम विंडो पर आई शिकायतों का शीघ्र निवारण करें ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। नगरपालिका सफाई निरीक्षक मीनाक्षी को पिहोवा मे खाली पड़े प्लाटों के मालिकों को नोटिस देकर उन्हें प्लाटों में पड़े कचरे को साफ कराने बारे आदेश दिए। कहा ताकि शहर में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से भी निजात मिल सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के आदेश दिए कि वे सीएम विंडो पर आई हर शिकायत का शीघ्र समाधान करें। सीएम विंडो को स्थापित करने का एकमात्र उद्देश्य लोगों के धन व समय की बचत करना है। सीएम विंडो पर आई समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है। इससे आमजन को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं काटने
पड़ते हैं।