सीएमओ करेंगे सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण
प्रदेश सरकार द्वारा जनता की सुविधा के अनुसार चलाई गई कई योजनाओं का ग्रामीण सत्र तक कितना लाभ पहुंच रहा है तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में कितने कारगर साबित हो रहे हैं इस बात का जायजा लेने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी सुरेंद्र नैन जिला के सभी सीएचसी पीएचसी केंद्रों पर जाकर औचक निरीक्षण करेंगे।
स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में कहीं भी लापरवाही बरतते हुए पाई गई तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। जिला स्वास्थ्य अधिकारी सुरेंद्र नैन ने सीएमओ का कार्यभार संभालने के उपरांत खारिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश देते हुए कही।