आसौदा में ट्रांसफार्मर से क्वाइल चोरी
बहादुरगढ़ | आसौदा क्षेत्र के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से कॉपर की क्वाइल चोरी कर ली। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्र में न केवल बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, बल्कि इससे विभाग को नुकसान भी हुआ है। इस संबंध में निगम के एसडीई ने आसौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गांव जसौरखेड़ी निवासी नरेश के खेतों में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इसकी लाइन गांव से जुड़ी से हुई। 10 मार्च की रात चोर ट्रांसफार्मर की क्वाइल चोरी कर ले गए। क्वाइल चोरी होने से जहां ट्रांसफार्मर खराब हो गया वहीं, इससे संबंधित क्षेत्र में कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों की जानकारी पर निगम के अधिकारियों ने मौका का मुआयना किया।