पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News College Library Will Open Additional 2 2 Hours Staff Will Come In 2 Shifts

2-2 घंटे अतिरिक्त खुलेगी कॉलेज की लाइब्रेरी, 2 शिफ्ट में आएगा स्टाफ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उच्चतर विभाग ने कॉलेजों को लाइब्रेरी को सात घंटे की बजाए 11 घंटे तक खोले रखने के निर्देश दिए हैं, लेकिन लाइब्रेरी में स्टॉफ की कमी हैं। विभाग के निर्देशानुसार लाइब्रेरी खोलने के लिए दो शिफ्टों के स्टॉफ बुलाना पड़ेगा, कॉलेज के पास इतना स्टॉफ नहीं हैं। इसलिए कॉलेज ने मुख्यालय को स्टॉफ बढ़ाने की मांग की है।

कॉलेज समय के बाद भी विद्यार्थी लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई कर सकें, इसलिए मुख्यालय ने कॉलेज के अंदर और उनके अंतर्गत चल रही लाइब्रेरी के खोलने और बंद करने का समय बढ़ा दिया है। नए शैड्यूल के अनुसार कॉलेजों में लाइब्रेरी सुबह दो और शाम को दो घंटे अतिरिक्त समय तक खुलेगी। कॉलेज का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक का है। नए शैड्यूल के अनुसार लाइब्रेरी सुबह 7 और शाम को 6 बजे तक खुलनी चाहिए। लाइब्रेरी में पांच कर्मचारी हैं। विभाग के शैड्यूल के अनुसार लाइब्रेरी खोलने के लिए कर्मचारियों की दो शिफ्ट करनी होगी। कॉलेज प्रशासन के समक्ष समस्या है कि स्टॉफ कम होने के कारण उसे दो शिफ्टों में नहीं बुला सकते। यदि उनसे प्रतिदिन 11 घंटे की ड्यूटी कराते हैं तो कर्मचारी भी इसके लिए तैयार नहीं होते। जिसके चलते विभाग के आदेशों के बाद भी लाइब्रेरी को कॉलेज समय के दौरान ही खोला जा रहा है। स्टॉफ बढ़ाने के लिए कॉलेज की तरफ मुख्यालय के साथ पत्र व्यवहार भी किया है ।

उच्चतर विभाग ने लाइब्रेरी को लेकर नया शेड्यूल किया जारी


उच्चतर विभाग ने लाइब्रेरी को लेकर नया शेड्यूल जारी किया है। उसके अनुसार कॉलेज की लाइब्रेरी सुबह व शाम को दो-दो घंटे अतिरिक्त समय तक खुलेगी। वहीं उपमंडल लाइब्रेरी 24 घंटे खुलेगी। लाइब्रेरी में स्टॉफ कम है। इसके बारे में मुख्यालय को बता दिया गया है। जैसे ही स्टॉफ बढ़ेगा। नई व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। डॉ.वीके दहिया, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, गोहाना।

राजकीय कॉलेज के अंतर्गत उपमंडल लाइब्रेरी भी आती है। विभाग के आदेशानुसार यह लाइब्रेरी भी सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक खुलनी चाहिए। इस लाइब्रेरी में एक रेस्टोर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त किया गया है। लाइब्रेरी में करीब 15 हजार किताबें हैं। वहीं 25 लड़कों के बैठने की व्यवस्था की हुई हैं। लड़कियों के लिए अलग से व्यवस्था नहीं है। इसलिए जो लड़की पहुंचती हैं, उन्हें रेस्टोर के कार्यालय में बैठकर पढ़ना पड़ता है।

लाइब्रेरी का बढ़ते चलन देख बनाई नई व्यवस्था

लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई करने का चलन बढ़ा है। जिसके चलते शहर में ऐसी लाइब्रेरियों की संख्या तेजी से बढ़ी हैं। इस समय शहर करीब 15 छोटी व बड़ी लाइब्रेरी चल रही है। लाइब्रेरी में सुविधा के अनुसार फीस वसूली जाती हैं। जो 500 रुपए से 700 रुपए हैं। अधिकारियों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र से विद्यार्थी सुबह जल्दी शहर में आ जाते हैं। यदि इन्हें कॉलेज में लाइब्रेरी मुहैया करा दी जाए तो वे इधर-उधर समय खराब करने की बजाए लाइब्रेरी में बैठकर उस समय का सदुपयोग कर सकेंगे।

उपमंडल को 14 घंटे खोलनी होगी लाइब्रेरी
खबरें और भी हैं...