पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Commendable Decision In Village Pur On Woman39s Day Homes Will Be Known As Daughters

वुमन डे पर गांव पुर में सराहनीय फैसला घरों को जाना जाएगा बेटियों के नाम से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सर्व कल्याण मंच ने आज गांव पुर में हर घर बेटी के नाम से एक मुहिम चलाई गई, जिसमें हर घर के आगे गांव बेटियों के नाम से घर के आगे नाम प्लेट लगाई गई। मंच के अध्यक्ष नवीन कौशिक ने बताया कि यह मुहिम पूरे भिवानी जिले के सभी गांव में चलाई जाएगी एवं इसके साथ-साथ इस को प्रदेश स्तर पर भी चलाया जाएगा। इस मुहिम की शुरुआत करते हुए बवानीखेड़ा के विधायक विशंभर वाल्मीकि भी मौजूद रहे। विधायक ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी अनूठी सोच एवं इस तरह की पहल से समाज में बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी एवं उनका मान एवं सम्मान समाज में बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। इस अनूठी पहल के लिए मैं सर्व कल्याण मंच को बधाई देता हूं और पहले भी सर्व कल्याण मंच ऐसे कार्य करता रहा है। उन्होंने मंच के सदस्यों को भी इस तरह के कार्यों को बढ़-चढ़कर करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर इस मुहिम में भाग लिया और सर्व कल्याण मंच के अनेक जिला अध्यक्ष इस मुहिम में पहुंचे । इस मौके पर मंच के अध्यक्ष नवीन कौशिक, विजय प्रधान, सरपंच शेर सिंह दहिया, सतबीर, मोनू यादव, नरेंद्र गिल, राजा प्रजापत, प्रदीप तंवर, हरिओम व बजरंग समेत अनेक गांवों के सरपंच प्रतिनिधि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...