- Hindi News
- National
- Bhuna News Haryana News Complaint Of Dc Plan Grabbed Amount Of Six Lakhs Showing Raw Road Confirmed
कच्चे रास्ते को पक्का बना दिखा डी प्लान के छह लाख की राशि हड़पने का आरोप, डीसी को शिकायत
नगरपालिका अधिकारियों व ठेकेदार ने सांठगांठ करके खेतों के कच्चे रास्ते को पक्का दिखाकर डी प्लान से 6 लाख रुपये की राशि पास कराकर भुगतान भी करा लिया। जबकि यह रास्ता अाज भी कच्चा पड़ा हुआ है।
भूना के दो लोगों ने नपा भूना के अधिकारियों पर डी प्लान के तहत कच्चे रास्ते काे कागजों में पक्का दिखाकर बिल पास करा कर गबन करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर लोगों ने डीसी को शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है। डीसी ने सिटीएम अनुभव मेहता को जांच के आदेश दिए हैं। भूना निवासी विक्रम शर्मा व ताहिर हुसैन ने डीसी को दी शिकायत में बताया है कि भूना में डी-प्लान के तहत दो कच्चे रास्तों को पक्का करने की मंजूरी दी गई थी। इनमें बैजलपुर से खैरी रोड से सुरेंेद्र पाल ढाणी व दूसरा रास्ता बैजलपुर खैरी रोड से सुरेंेद्रपाल ढाणी से ढाणी हरीशचंद्र शामिल थी। इन कच्ची सड़कों को पक्का किया जाना था, लेकिन नगर परिषद सचिव संदीप सोलंकी व जेई हवा सिंह ने इन दोनों रास्तों को कागजों में पक्का दिखाकर उनके बिल 24 फरवरी 2020 को पास एडीसी कार्यालय से पास करा लिए। अधिकारियांे ने नगर पालिका के डिस्पैच नंबर 169-170 दिनांक 24 फरवरी 2020 को इस जगह का निरीक्षण करना दिखाकर पेयमेंट भी निकलवा ली। जबकि असलियत में मौके पर यह रास्ते आज भी कच्चे हैं। शिकायतकर्ताओं ने डीसी को शिकायत करते हुए जांच की मांग की है।
एक रुपए की भी गड़बड़ी नहीं होगी : सचिव
नगरपालिका के सचिव संदीप सोलंकी ने बताया कि खेतों के दो रास्ते डी प्लान के द्वारा मंजूर हुए थे। जिनका निर्माण कार्य ठेकेदार कर रहा है। रास्ते को पक्का करने का काम में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई।
ग्रांट लैप्स न हो इसलिए दिया सर्टिफिकेट : जेई
नगर पालिका के जेई हवा सिंह ने बताया कि मौके पर रास्ता पक्का करने का निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश के कारण कार्य अधर में लटका हुआ है। डी प्लान की राशि लैप्स न हो इसलिए मौका निरीक्षण सर्टिफिकेट देना पड़ा। परंतु रास्ता पक्का बनाया जा रहा है इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है। रास्ता पक्का बनाए जाने का निर्माण प्रगति पर चल रहा है।
भूना। नगर पालिका के अधिकारियों ने मौका निरीक्षण में वह रास्ता तो पक्का दिखाया हुआ।