- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News Complaint To Byo Demanding School Fees Under Rule 134a
नियम 134ए में स्कूल संचालक कर रहे कंप्यूटर फीस की मांग, बीईओ को शिकायत
यमुनानगर | गांधी नगर की गीता व आनंद ने बीईओ जगाधरी को शिकायत देकर निजी स्कूल संचालक पर उनकी बच्चे को परेशान करने का आरोप लगाया है। दोनों बच्चों का दाखिला नियम 134 ए में हुआ है। बीईओ जगाधरी रविंद्र राणा ने शिकायत पर कार्रवाई के लिए डीईओ कार्यालय में भेज दिया। उधर डिप्टी डीईओ शिव कुमार धीमान का कहना है कि अगर कोई स्कूल संचालक कंप्यूटर शिक्षा के नाम पर फीस मांगता है। बच्चों को परेशान करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसको नोटिस जारी किया जाएगा। शिकायत में अभिभावकों ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा छठी में है। स्कूल संचालक कंप्यूटर फीस तो कभी एक्स्ट्रा एक्टिविटी के नाम पर पैसे की मांग करता है। फीस न देने पर बच्ची के साथ अभद्रता की जाती है। उसे धमकाया जाता है। स्कूल संचालक प्रशासन के आदेशों को भी नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।