- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News Congress Always Promotes Familyism And Casteism Saini
कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा दिया : सैनी
कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी शनिवार को मंधार व खेड़की ब्राह्मणान गांव में पहुंचे। खेड़की में जहां उन्होंने युवा समाजसेवी धनपत सैनी की दादी जगनी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया, वहीं गांव मंधार में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक मान सिंह आर्य के भाई नरेश कांबोज के निधन पर शोक व्यक्त किया। सांसद ने शोक संतप्त परिवारों का ढांढस बंधाया। इसके बाद पत्रकारों से
बातचीत की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा दिया है। यही कारण है कि जहां मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनका साथ छोड़ना पड़ा है। हरियाणा में भी इसी प्रकार की नीति का प्रमाण देखने को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी की राजनीति जनहित से अलग होकर निजी स्वार्थ की नीति है। पार्टी में दबदबा रखने वाला व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ के लिए ही नियम व कानून बनाता है, उसी अनुसार पार्टी को चलाता है। लेकिन भाजपा एक संगठित पार्टी है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को बराबर का मान-सम्मान दिया जाता है। भाजपा ने इस बात को प्रमाणित भी किया है। यही कारण है कि आज न केवल राजनीतिक घरानों में भाजपा की इसी नीति को सराहा जा रहा है, बल्कि देश व प्रदेश की जनता भी भाजपा की नीति से प्रभावित है। वहीं धनपत सैनी ने बताया कि जगनी देवी की रस्म किरया रविवार दोपहर एक बजे होगी। मौके पर मानसिंह आर्य, डाॅ. ऋषिपाल सैनी, धनपत सैनी, राजिन्द्र खेड़कील, प्रदीप कांबोज, जयदेव सैनी, संजू, विकास, गौरव व कुलदीप मौजूद थे।