- Hindi News
- National
- Kalayat News Haryana News Congress Did Not Even Install Cotton Wool Machine In Kaithal During 15 Years Of Rule Leela Ram
15 साल के शासन में कांग्रेस ने कैथल में रुई पिनने की मशीन तक की नहीं लगाई: लीला राम
कैथल| विधायक लीलाराम ने नानक पुरी कॉलोनी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री ने कैथल में 15 सालों तक राज किया, लेकिन कैथल में विकास के नाम पर लोगों को सिर्फ गुमराह किया। 15 साल के शासन में कैथल हलके में एक रुई पिनने की मशीन तक नहीं लगाई। लीला राम ने कहा कि हमारी सरकार ने तीन महीनों के अंदर ही कैथल को बहुत बड़ी सौगात मेडिकल कॉलेज के रूप में दी है । मौके पर उनके साथ जिला पार्षद भाग सिंह खनोदा, राम कुमार नैन, मुकेश जैन, रामपाल मास्टर ,विकास शर्मा, लोकेश धीमान, पप्पी राठी, जग्गा सैनी, लीलू सैनी ,सुभाष शर्मा ,साहिल राणा, रामेश्वर मानस, विजय पाल गुर्जर, शमशेर राठी, कुशल पाल सैन, दलेल राठी, रणधीर बाल्मीकि ,सुरेंद्र पहलवान, विजय भारद्वाज,पप्पू गुर्जर , गुरमेल सरपंच ,पूर्व सरपंच वेद प्रकाश , सुनील देवीगढ़, लोकेंद्र, हरेंद्र , शहरी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बत्रा, अशोक भारती , राम सिंह खेड़ा, मिंटू नंबरदार, प्रदीप यादव, मेघराज,नरेश शर्मा, पाला पंच व ओमपाल क्योड़क भी मौजूद रहे।