पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस ने दलितों व पिछड़ों का शोषण किया: लीलाराम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय विधायक भाई लीला राम ने अम्बाला रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही दलितों व पिछड़ों का शोषण किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो दलित है, पिछड़ों को साथ लेकर चलती है। हरियाणा प्रदेश में हो रही राज्यसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस ने साफ कर दिया कि कांग्रेस पार्टी दलितों व पिछड़ों को ठिकाने लगाने का काम कर रही है।

कांग्रेस ने हमेशा ही देश को बांटने का काम किया है। हर चुनाव में कांग्रेस पार्टी दलितों व पिछड़ों को बहला-फुसलाकर उनको गुमराह करके वोट ले लेती है। विधायक लीलाराम ने कहा कि भाजपा ने छोटे पद से लेकर देश के सर्वोच्च पद पर दलितों और पिछड़ों को हिस्सेदारी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों और पिछड़ों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। आज देश व प्रदेश में ईमानदार सरकार काम कर रही है और देश निरंतर नई प्रगति कर रहा है। भारत की पूरे विश्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से साख बढ़ी है। इस मौके पर उनके साथ हरपाल शर्मा, रामकुमार नैन, काका सचदेवा, सुरेंद्र पहलवान, काला सांगण, प्रवीण सिंगला, भीमसेन अग्रवाल, पप्पू गुर्जर, सत्यवान माजरा, सतीश तंवर, भले राम पूर्व सरपंच सौंगल, रामेश्वर मानस, हरिंदर मानस, कुशल पाल सैन, जग्गा सैनी, विजय सैनी व बिट्टू जांगड़ा भी मौजूद रहे।

कैथल | कार्यक्रम में लोगों के साथ लीला राम।
खबरें और भी हैं...