पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rewari News Haryana News Congress State Spokesman Rebel Reached Among Villagers Sitting On Dhamlawas

धामलावास में धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विद्रोही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेवाड़ी | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने सोमवार को धामलावास गांव में अंडरपास बनवाने के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों का धरना स्थल पर जाकर समर्थन करते हुए उनकी मांग को जायज बताया। विद्रोही ने कहा कि यह हरियाणा भाजपा सरकार व केंद्र सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी थी कि वे रेवाड़ी-नारनौल सड़क को सिक्स लेन बनाते समय धामलावास, ढाणी सुन्दरोज सहित आसपास के गांवों के लोगों को अपने खेतों में जाने के लिए सड़क पर अंडरपास बनाकर रास्ते की व्यवस्था करते। लेकिन हरियाणा व केंद्र सरकार अपनी इस संवैधानिक जिम्मेदारी को निभाने में असफल रही, जो अत्यंत दुखद है। ग्रामीण एक पखवाड़े से धरने पर बैठे हैं फिर भी सरकार उन्हें लिखित ठोस आश्वासन देने की बजाय जुमलों से बहकाकर धरना समाप्त करवाना चाहती है। विद्रोही ने कहा कि यदि सरकार कि नियत साफ है तो वह संबंधित विभाग से ग्रामीणों को लिखित आश्वासन देकर एक समय सीमा में अंडरपास बनाने की बात क्यों नहीं करती। विद्रोही ने मांग करते हुए कहा कि धामलावास सहित जहां भी जरूरी है वहां रेवाड़ी-नारनौल सिक्स लेन सड़क मार्ग पर अंडरपास बनाए जाए व दक्षिणी हरियाणा के सभी स्वीकृत रेलवे-सड़क अंडरपासों, रेलवे पुलों का प्राथमिकता से निर्माण करें।
खबरें और भी हैं...