कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया होली पर्व
लाडवा | कांग्रेस नेता कंवरदीप सैनी ने रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व युवाओं के साथ होली का पर्व मनाया। सैनी ने कहा कि होली पर्व हिंदुओं का विशेष त्योहार है। इस दिन सभी लोग एक-दूसरे के साथ भेदभाव भुलाकर होली मनाते हैं। इस अवसर पर रवि सैनी, संजीव सैनी, जसबीर सैनी, रणबीर सिंह, प्रदीप कश्यप, अंग्रेज सिंह, राजवीर सैनी, विनोद वैद्य, सुखविंदर सैनी, जोगिंदर सिंह, गुरमीत सिंह और प्रदीप कुमार मौजूद रहे।