कांग्रेसियों ने चंडीगढ़ पहुंच दी हुड्डा को बधाई
कुरुक्षेत्र-जिले के कांग्रेसियों ने शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की। साथ ही दीपेंद्र हुड्डा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का स्वागत कर बधाई दी। पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा के साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, पवन मिगलानी समेत कई कांग्रेसी चंडीगढ़ पहुंचे थे।