पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jakhalmandi News Haryana News Consent On The Closure Of Social Evils In The Meeting Of Kamboj Sabha

कंबोज सभा की बैठक में सामाजिक कुरीतियों को बंद करने पर बनी सहमति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतिया | कंबोज सभा रतिया की बैठक शनिवार गांव लाली के गुरुद्वारा साहिब में प्रधान राकेश कंबोज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कंबोज समाज के हित में कई अहम मुद्दों पर विचार सांझा किए गए। जिसमें दुख-सुख के नाजायज खर्चे, नौजवानों को नशे से दूर रहने, शादी के समय दुल्हन को लहंगा व दूल्हे को सुपारी सूट न डालने, सगाई के समय प्री-वेडिंग न करने, श्मशान घाट में मूंगफली का प्रसाद न बांटकर बदले में गुरुघर में हलवे का प्रसाद बांटने जैसे कई मुद्दों पर विचार हुआ। बैठक में गांव के कंबोज समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से किसी बुजुर्ग की मृत्यु पर जलेबी न बनाने पर सहमति बनी। इस मौके पर प्रधान राकेश कंबोज, पूर्व सरपंच नारायण दास, सरपंच सतपाल, काशीराम नंबरदार, कृष्ण जग्गा, भजन लाल कंबोज, राजकुमार लाली, बूटा राम, रवि कंबोज, डॉ मंगाराम कंबोज मढ़, डॉ मुरारी लाल, डॉ बलबीर चंद, डॉ देशराज कंबोज, लक्ष्मण दास प्रतिनिधि ब्लॉक समिति चेयरपर्सन, वजीर चंद कंबोज, संदीप संधा, प्रेम कंबोज रतिया, रामचंद्र, अशोक नंबरदार उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...